Commonwealth Games 2026: अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में आर मुथुपांडी ने दिखाया कमाल, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में आर मुथुपांडी ने दिखाया कमाल, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत की झोली में 3 पदक आए। तीनों मेडल वेटलिफ्टिंग के प्लेयर्स ने जीते।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत की झोली में 3 पदक आए। तीनों मेडल वेटलिफ्टिंग के प्लेयर्स ने जीते। सबसे पहले वेटलिफ्टर ऋषिकांता सिंह ने वेटलिफ्टिंग की 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके बाद स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 48 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।

तीसरा मेडल चौथा दिन खत्म होते-होते आर मुथुपांडी ने देश की झोली में डाल दिया। उन्होंने मेंस वेट लिफ्टिंग की 65किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। यह मुथुपांडी का पहला कॉमनवेल्थ गेम्स भी है।

उन्होंने कुल 286 किलो (स्नैच 126+160 क्लीन एंड जर्क) के साथ सिल्वर मेडल जीता। मीराबाई चानू की सुनहरी कामयाबी के अलावा दो खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किए।

मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंचा भारत

भारत के अब इस टूर्नामेंट में 4 मेडल (1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं। अब मेडल टैली में भारत सातवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड समेत 24 मेडल के साथ पहले पायदान पर बना हुआ है।

Created On :   27 July 2026 2:22 AM IST

Tags

Next Story